बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के सभी दीवाने हैं…34 साल की कंगना फिलहाल सिंगल हैं और किसी स्पेशल का इंतजार कर रही हैं लेकिन बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा भी है जो उनसे शादी करने के लिए अपनी पत्नी को भी छोड़ सकता है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर हैं। अनिल कंगना रणौत पर अपनी जान छिड़कते हैं। उनकी दीवानगी इस कदर है कि वे उनके लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे सकते हैं। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था।
कंगना से शादी के लिए पत्नी को छोड़ सकते हैं अनिल
जीहां आपने सही सुना। करण जौहर ने जब अनिल कपूर से पूछा कि उस महिला का नाम बताएं जिनके लिए वो अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ सकते हैं। इस पर अनिल ने कंगना की तरफ इशारा किया और उनका नाम लिया। अब भले ही अनिल ने मजाक में कंगना का नाम लिया हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को तो बहाना चाहिए ट्रोल करने का।
कौन हैं अनिल कपूर की पत्नी
अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने साल 1984 में शादी की। उस वक्त सुनीता एक मॉडल थीं और उनके पिता बैंकर थे। वहीं अनिल कपूर उस वक्त इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे। अब सुनीता पेशे से कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं। सोनम और हर्षवर्धन अभिनय के क्षेत्र में हैं। वहीं रिया कपूर एक प्रोड्यूसर हैं।
कंगना की आने वाली फिल्में
कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना रनौत तेजस, धाकड़, इमरजेंसी सहित कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले कंगना की फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को कंगना के करियर की बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है।
