Entertainment

इंतजार खत्म: फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे फिल्म, इन राज्यों में कल से खुलेंगे सिनेमा हॉल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:07 PM IST

सार

देश के कई राज्यों में कल यानी शुक्रवार से मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। इसी के साथ कई प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस ने अपने स्क्रीन री-ओपन करने का एलान कर दिया है।

सिनेमा हॉल
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ख़बर सुनें

देश के कई राज्यों में कल यानी शुक्रवार से मल्टीप्लेक्स खुल जाएंगे। इसी के साथ कई प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन आईनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस ने अपने स्क्रीन री-ओपन करने का एलान कर दिया है। संचालकों का कहना है कि पिक्चर के शौकीनों को अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 50 फीसद क्षमता के साथ दोनों मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे।

इनमें चलाए जाने वाले सिनेमा के प्रोग्राम जल्द ही तय कर दिए जाएंगे। उमराव, क्राउन मॉल, रिवर साइड, फिनिक्स प्लाजियों एवं वन अवध गोमतीनगर में सिनेमा चलाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जबकि पीवीआर ने एक बयान में कहा कि उसके सिनेमाघरों का परिचालन 30 जुलाई से उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फिर से शुरू हो जाएगा, जिन्होंने सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।

गौरतलब है कि इन दिनों में बॉलीवुड की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होनी है। ऐसे में हॉलीवुड और रीजनल फिल्में ही दिखाई जाएंगी। इसमें ”द सुसाइड स्क्वाड” (5 अगस्त), ”मॉर्टल कोम्बैट” (30 जुलाई) और ”द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डेविल डू इट” (13 अगस्त) समेत कई फिल्में शामिल हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे कई राज्यों ने सिनेमा हॉल में संचालन फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो सिनेमाघरों को सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

14
videsh

अमेरिका: अंतरिक्ष से लौटे बेजोस ने नासा को दिया मस्क से कम कीमत में अंतरिक्ष यान बनाने का ऑफर

To Top
%d bloggers like this: