Sports

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम का ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबला जारी, आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:46 AM IST

सार

टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है। भारत की तरफ से बैडमिंटन में पीवी सिंधु, साई प्रणीत बॉक्सिंग में पूजा रानी वहीं तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन के खिलाफ अपना मैच खेलेगी। टोक्यो ओलंपिक के पांचवें दिन भारतीय हॉकी टीम और मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन ने अपने मुकाबले जीत पदक की उम्मीद बनाए रखी। 

 

भारतीय महिला हॉकी टीम
– फोटो : [email protected]

ख़बर सुनें

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का आज छठा दिन है जो भारत के दृष्टिकोण से काफी खास है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और साई प्रणीत आज अपने सफर की शुरुआत करेंगे। बॉक्सर पूजा रानी पहली बार ओलंपिक में रिंग में उतरेंगी। वहीं तरुणदीप राय, दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। जबकि रोइंग में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह अपना दमखम दिखाएंगे। पांचवें दिन हॉकी और बॉक्सिंग में भारत ने जीत दर्ज कर कुछ हद तक निराशा को कम किया और पदक जीतने की उम्मीद बनाए रखी। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: