Desh

असम निकाय चुनाव: भाजपा ने 80 में से 73 सीटों पर किया कब्जा, कांग्रेस के हाथ लगी निराशा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 09 Mar 2022 06:08 PM IST

सार

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि विशाल जनादेश वृद्धि और विकास के लिए है। यह पार्टी को नए जोश के साथ प्रगति के एजेंडे पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

ख़बर सुनें

असम में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) के मुताबिक, बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों में भाजपा ने कुल 80 में से 73 नगर निकायों पर कब्जा कर लिया है। राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ी निराशा हाथ लगी है। उसने अब तक एक भी नगर निकाय में जीत हासिल नहीं की है। फिलहाल एक नगर निकाय के चुनाव का नतीजा आना बाकी है। ऐसे ही मरियानी नगर बोर्ड की कुल 10 में से सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि शेष तीन सीट पर भाजपा को जीत मिली।

एएसईसी ने कहा कि पांच नगर बोर्ड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा को 672 वार्ड में जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के खाते में 71 वार्ड आए हैं। अन्य को 149 वार्ड में जीत मिली है। आयोग के मुताबिक, 57 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि विशाल जनादेश वृद्धि और विकास के लिए है। यह पार्टी को नए जोश के साथ प्रगति के एजेंडे पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मैं भाजपा की असम इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विचारों को बिना थके प्रचारित किया।

उन्होंने कहा कि मैं नगर निकाय चुनावों में भाजपा की असम इकाई और उसके सहयोगियों को शानदार जीत दिलाने के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के प्रदेश प्रमुख भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि राजनीति में चढ़ाव-उतार एक निरंतर प्रक्रिया है और हर पार्टी को अच्छे-बुरे दौर से गुजरना पड़ता है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि हमें अच्छे समय के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अवसर के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करना होगा। मैं नगर निगम बोर्ड के परिणामों की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं। राज्य के 80 नगर बोर्ड के लिये छह मार्च को पहली बार ईवीएम के जरिए मतदान हुआ था। इन चुनावों में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: