एएनआई, लास वेगास
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:36 AM IST
ख़बर सुनें
अमेरिका के लास वेगास में हुक्का बार में शनिवार सुबह 14 लोगों को गोली मार दी गई। इस गोलीबारी में एक पीड़ित की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि गोलीबारी करीब तीन बजे हुई।
जानकारी के मुताबिक यहां एक पार्टी चल रही थी, इस दौरान दो लोगों के बीच विवाद हो गया और उन्होंने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं इस दौरान कई लोगों को गोलियां लग गईं।
