videsh

अमेरिका: दिवाली को घोषित होगा प्रशासनिक अवकाश, जल्द पेश होगा विधेयक 

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:39 AM IST

सार

अमेरिकी कांग्रेस सदस्य की ओर से यह विधेयक बुधवार को पेश किया जा सकता है। इस विधेयक को मंजूरी मिलती है, तो यह अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ी बात होगी। 

ख़बर सुनें

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अगर संभव हुआ तो अमेरिका में दिवाली को प्रशासनिक अवकाश घोषित किया जा सकता है, यह घोषणा भारतीयों के लिए बहुत मायने रखती है। हालांकि, दिवाली को प्रशासनिक अवकाश के रूप में मान्यता बुधवार को पेश होने वाले विधेयक पर निर्भर करती है। 

दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी की ओर से बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। बुधवार को पेश होने वाले इस विधेयक के समर्थन में डेमोक्रेट कांग्रेस के सदस्यों के साथ इंडिया कॉकस, कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति व अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे। 

यदि इस विधेयक को मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दिवाली पर छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा और भारतीय अमेरिकियों की सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान होगा। विधेयक को मंजूरी मिलते ही अमेरिका के कई दफ्तरों में दिवाली वाले दिन छुट्टी रहेगी। 

अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी भारतीय अधिवक्ताओं के साथ लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने ही भारतीय पर्व दिवाली को सम्मान देने के लिए एक डाक टिकट जारी करवाया था, यह टाक टिकट 2016 से सर्कुलेशन में है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

17
Desh

पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार – लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

15
Desh

Coronavirus Update Today 31 Oct: जानिए चंद मिनटों में Corona Virus से जुड़ी हर खबर

15
Entertainment

जन्मदिन: जब खलनायक बन हीरो पर भी भारी पड़ गए शाहरुख खान, दमदार अभिनय से बनाया था 'डर' का माहौल

14
Desh

केवड़िया से अमित शाह Live: राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले गृह मंत्री-सदियों में कोई एक सरदार बन पाता है

14
Entertainment

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के सपोर्ट में आईं अभिनेत्री गौहर खान, सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया पक्षपाती

13
videsh

COP26: ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए ब्रिटेन जलवायु वित्त को करेगा दोगुना, इलेक्ट्रिक वाहन और वनों की कटाई रोकने की भी अपील

To Top
%d bloggers like this: