videsh

Women's Day: सांसद से ब्यूटी क्वीन तक, इन महिलाओं ने यूक्रेन की रक्षा के लिए उठाए हथियार

सार

महिला दिवस के दिन यह जानना अहम है कि आखिर रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में शामिल कौन सी शक्तिशाली महिलाएं पूरे देश के लिए प्रेरणा बनी हैं। 

ऊपर से- यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का (बाएं), सांसद कीरा रुडिक (दाएं), नीचे से- सांसद लेसिया वेसिलेंको, सांसद ओलेक्जांद्रा और पूर्व मिस यूक्रेन अनस्तासिया लेना (बाएं से दाएं)।
– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेडे़ हुए अब दो हफ्ते बीतने वाले हैं। इस बीच उसे युद्ध में अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। विशेषज्ञों की मानें तो जिस यूक्रेनी सेना को रूस कमजोर समझ कर तीन से चार दिन में ही परास्त करने का सपना देख रहा था, वह अपने आम लोगों के मोर्चे पर उतरने की वजह से अब तक युद्ध में टिका है। यूक्रेन की सेना में महिलाओं की भागीदारी भी अहम साबित हो रही है। दरअसल, अब तक यूक्रेन की महिला सांसदों से लेकर ब्यूटी क्वीन तक रूसी सेना के खिलाफ मैदान में उतरने की बात कह चुकी हैं। ऐसे में महिला दिवस के दिन यह जानना अहम है कि आखिर यूक्रेन को शक्तिशाली बनाने वाली यह महिलाएं आखिर हैं कौन?

कौन हैं यूक्रेन की बाजीगर महिलाएं?
यूक्रेन की सांसद और देश की लोकप्रिय नेता कीरा रुडिक उन पहली महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने रूसी आक्रमण के खिलाफ हथियार उठाने और सैन्य बल बनाने की बात कही थी। इस यूक्रेनी सांसद ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो डालते हुए कहा था कि उन्हें कलाशनिकोव बंदूकें मिली हैं और अगर रूसी सेना कीव में घुसती है तो वे देश को बचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने साथियों को भी बंदूक पहुंचाने की बात कही थी। 
यूक्रेन के लिए हथियार उठाने वाली दूसरी सांसद का नाम है लेसिया वेसिलेंको, जो रूस को जवाबी कार्रवाई तक की धमकी दे चुकी हैं। तीन बच्चों की मां लेसिया का कहना है कि जब दुश्मन उनके देश पर हमला कर रहा है तो यह यूक्रेन की हर महिला की जिम्मेदारी है कि वह बंदूक उठाए और अपने परिवारों को हमले से बचाए। क्योंकि जिंदगी का एक ही नियम है- अगर आप पर हमला हुआ है तो आप बंदूक चलाने में देर न करें। 
यूक्रेनी सांसद ओलेक्सांद्रा उस्तिनोवा उन नेताओं में शामिल हैं, जो लगातार यूक्रेन की सेना में ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का पक्ष लेती रही हैं। उस्तिनोवा उन बड़े नामों में रही हैं, जिन्होंने यूक्रेन की सुरक्षा के लिए रूसी सेना के खिलाफ हजारों महिलाओं की भर्ती में मदद की। मौजूदा समय में 18 से 60 साल की सभी महिलाओं को सेना में शामिल होने की इजाजत है और वे युद्ध में रूस का मुकाबला करने के लिए भी तैयार हैं। 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का इस वक्त दुनियाभर में महिला शक्ति का पर्याय बनी हैं। मुश्किल वक्त में अपने पति को सपोर्ट करने से लेकर देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने तक, ओलेना लगातार सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से संपर्क में बनी हुई हैं। जेलेंस्का Kvartal 95 के फाउंडर्स में से एक हैं, जो यूक्रेन में एंटरटेनमेंट टीवी कंटेंट का बड़ा प्रोवाइडर है। जेलेंस्की ही इसमें जेलेंस्का को स्क्रिप्टराइट के तौर पर लेकर आए थे। जेलेंस्का ने एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया है, जिसमें लोगों को यूक्रेन-रूस से जुड़े वेरिफाइड जवाब मिल रहे हैं।
कुछ ही दिन पहले मिस यूक्रेन रह चुकीं अनास्तासिया लेना ने भी एलान किया था कि वे रूसी आक्रमणकारियों के खिलाफ बंदूक उठाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बंदूक पकड़े फोटोज पोस्ट की थीं। साथ ही उन्होंने लिखा था- “कब्जे की नियत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसेगा, मारा जाएगा।” साथ ही अनास्तासिया ने पोस्ट के साथ हैशटैग #standwithukraine #handsoffukraine भी लिखा है।” अनस्तासिया के इस पोस्ट को यूक्रेन के हजारों लोगों ने पसंद किया था, जिसे लेकर बाद में उन्होंने धन्यवाद देते हुए लिखा, “मैं अपने देश के लिए सभी ध्यान और समर्थन की सराहना करती हूं, यूक्रेन में सभी लोग हम रूसी आक्रमण के खिलाफ हर दिन लड़ेंगे।”

विस्तार

रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग छेडे़ हुए अब दो हफ्ते बीतने वाले हैं। इस बीच उसे युद्ध में अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है। विशेषज्ञों की मानें तो जिस यूक्रेनी सेना को रूस कमजोर समझ कर तीन से चार दिन में ही परास्त करने का सपना देख रहा था, वह अपने आम लोगों के मोर्चे पर उतरने की वजह से अब तक युद्ध में टिका है। यूक्रेन की सेना में महिलाओं की भागीदारी भी अहम साबित हो रही है। दरअसल, अब तक यूक्रेन की महिला सांसदों से लेकर ब्यूटी क्वीन तक रूसी सेना के खिलाफ मैदान में उतरने की बात कह चुकी हैं। ऐसे में महिला दिवस के दिन यह जानना अहम है कि आखिर यूक्रेन को शक्तिशाली बनाने वाली यह महिलाएं आखिर हैं कौन?

कौन हैं यूक्रेन की बाजीगर महिलाएं?

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: