Desh

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड, इन राज्यों में भी आज बरसेंगे बादल; येलो अलर्ट जारी

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:52 AM IST

सार

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Weather Updates Today (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे अधिकतम तापमान लुढ़ककर 19 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह झमाझम
वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली- एनसीआर (हिंडन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम) के अलग-अलग स्थानों के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के संग बारिश होगी। इस दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में बर्फ बारी व बारिश के कारण यातायात प्रभावित है। राज्य के अन्य कुछ इलाकों में भी फाहे गिरने की सूचना है। हालांकि, पांच और छह फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा।

आज घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
जम्मू कश्मीर में भी बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। कश्मीर के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में बादलों के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से घाटी में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसमें हवाई सेवा के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। इसके साथ 4 और 6 फरवरी को भी मौसम खराब हो सकता है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: