Desh

Tripura Municipal Election Results 2021 LIVE: अगरतला नगर निगम की वोटों की गिनती जारी, भाजपा 13 सीटों पर आगे

12:04 PM, 28-Nov-2021

भाजपा 13 सीटों पर आगे

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा 13 सीटों पर आगे चल रही है।

11:58 AM, 28-Nov-2021

शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें

शहरी स्थानीय निकायों में कुल 334 सीटें हैं, एएमपी के 51 वार्ड, 13 नगरपालिका परिषद और छह नगर पंचायत शामिल हैं।

11:56 AM, 28-Nov-2021

भाजपा, टीएमसी और माकपा में टक्कर

त्रिपुरा निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच है।

10:48 AM, 28-Nov-2021

अब तक दो वार्डों पर भाजपा को मिली जीत

अगरतला नगर निगम के वार्ड नंबर 35 से भाजपा के तुषार कांति भट्टाचार्जी और वार्ड नंबर 18 से भाजपा के अभिषेक दत्ता जीत गए हैं।

10:19 AM, 28-Nov-2021

तीन वार्डों में भाजपा आगे चल रही

त्रिपुरा के अगरतला नगर पालिका में तीन वार्डों में भाजपा आगे चल रही है।

10:13 AM, 28-Nov-2021

इन सीटों पर भाजपा आगे

त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के अनुसार अंबासा, जिरानिया, तेलियामुरा और सबरूम में भाजपा आगे चल रही है।

09:57 AM, 28-Nov-2021

त्रिपुरा निकाय चुनाव परिणाम: अगरतला नगर निगम की वोटों की गिनती जारी, भाजपा 13 सीटों पर आगे

त्रिपुरा में अगरतला नगर निगम और अन्य नगर निकायों की 222 से अधिक सीटों के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अगरतला नगर निगम ( AMC) और 19 अन्य नगर निकायों के नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। त्रिपुरा नगर निगम चुनाव में कुल 785 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला आने वाला है। मुख्य मुकाबला भाजपा, टीएमसी और माकपा के बीच है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: