सिनिमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है। वैसे तो ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते के बाद ही लुढ़क जाती हैं, लेकिन ‘द कश्मीर फाइल्स’ हिंदी बेल्ट में अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही। हालांकि, रिलीज के 27 दिनों बाद अब फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की दर्दनाक कहानी पर आधारित हैं। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
27वें दिन इतनी कमाई
‘बच्चन पांडे’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ जैसी कई बड़ी रिलीज के बावजूद, विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। मात्र 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 26वें दिन तक 242.11 करोड़ की कमाई कर ली थी, लेकिन यह भारत में 250 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपना प्रदर्शन पूरा कर लिया है और इसकी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। 27वें दिन, इसने कथित तौर पर केवल 65 लाख रुपये की कमाई की है।
4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक की इतनी कमाई
इस सुपर हिट फिल्म के बॉक्स ऑफिस केलक्शन में अब भारी गिरावट देखी जा रही है। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही कमाई के मामले में लड़खड़ाती नजर आई। सोमवार यानी 4 अप्रैल को फिल्म ने सिर्फ 80 लाख रुपये की कमाई की थी और यहां से इसमें गिरावट शुरू हो गई। मंगलवार और बुधवार को फिल्म ने क्रमश: 70 और 65 लाख कलेक्शन किया है, जिसके बाद अब इसकी कुल कमाई 242.76 करोड़ हो गई है।
दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत) |
दिन 1 | 3.55 करोड़ |
दिन 2 | 8.5 करोड़ |
दिन 3 | 15.1 करोड़ |
दिन 4 | 15.05 करोड़ |
दिन 5 | 18 करोड़ |
दिन 6 | 19.05 करोड़ |
दिन 7 | 18.05 करोड़ |
पहला हफ्ता | 97.3 करोड़ |
दिन 8 | 19.15 करोड़ |
दिन 9 | 24.8 करोड़ |
दिन 10 | 26.2 करोड़ |
दिन 11 | 12.4 करोड़ |
दिन 12 | 10.25 करोड़ |
दिन 13 | 8.00 करोड़ |
दिन 14 | 7.50 करोड़ |
दूसरा हफ्ता | 108.97 करोड़ रुपये |
दिन 15 | 4.5 करोड़ रुपये |
दिन 16 | 7.6 करोड़ रुपये |
दिन 17 | 8.75 करोड़ रुपये |
दिन 18 | 3.1 करोड़ रुपये |
दिन 19 | 2.68 करोड़ रुपये |
दिन 20 | 2.25 करोड़ रुपये |
दिन 21 | 2.00 करोड़ रुपये |
तीसरा हफ्ता | 30.95 करोड़ रुपये |
दिन 22 | 1.50 करोड़ रुपये |
दिन 23 | 2.50 करोड़ रुपये |
दिन 24 | 3.31 करोड़ रुपये |
दिन 25 | 80 लाख रुपये |
दिन 26 | 70 लाख रुपये |
दिन 27 | 65 लाख रुपये |
कुल | 242.76 करोड़ रुपये |
