Desh

Sulli Deals app case: जब GitHub ने जानकारी देने से कर दिया था इंकार, फिर भी पांच महीने बाद आरोपी तक कैसे पहुंची दिल्ली पुलिस 

सार

पूरे केस में एक समय ऐसा भी आया था जब अमेरिका स्थिति सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी GitHub ने दिल्ली पुलिस से आरोपी की जानकारी साझा करने तक से भी इंकार कर दिया था। 

सुल्ली डील्स एप निर्माता और मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार
– फोटो : ट्विटर एएनआई

ख़बर सुनें

मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने के लिए बनाया गया Sulli Deals एप इन दिनों काफी चर्चा में है। रविवार को इस एप को बनाने वाला आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मामला सामने आने के पांच महीने बाद हुई है। पूरे केस में एक समय ऐसा भी आया था जब अमेरिका स्थिति सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी GitHub ने दिल्ली पुलिस से आरोपी की जानकारी साझा करने तक से भी इंकार कर दिया था, लेकिन पांच महीने तक फाइलों में दबा रहा यह मामला एक बार फिर से लोगों की जुबान पर आ गया है। 

कब सामने आया था मामला 
सुल्ली डील्स एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को ट्रोल कराने और उनकी नीलामी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था। जुलाई, 2021 में कुछ स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा हुए थे। इसके बाद विवादित एप के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सात जुलाई, 2021 को एफआईआर दर्ज की थी। 

जानकारी देने से GitHub ने कर दिया था इंकार
दिल्ली पुलिस ने एप के क्रिएटर की जानकारी के लिए अमेरिका स्थिति सॉफ्टवेयर कंपनी GitHub से संपर्क साधा। उससे सुल्ली डील्स एप के बारे में जानकारी मांगी गई, लेकिन कंपनी की ओर से आरोपी की जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया गया। कंपनी ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कुछ भी जानकारी जाहिए तो वह लीगल चैनल के माध्यम से संपर्क करे। 

MLAT प्रक्रिया से दिल्ली पुलिस ने दोबारा साधा संपर्क
अमेरिका स्थिति कंपनी के इंकार के बाद भी दिल्ली पुलिस ने हार नहीं मानी। पुलिस की ओर से आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता संधि(MLAT) प्रक्रिया के तहत दोबारा कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की एक फाइल तैयार करके दिल्ली सरकार के गृह विभाग के जरिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी। इसके बाद MLAT प्रस्ताव तैयार किया गया और यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को भेजा गया। 

पांच महीने तक छिपा रहा ओंकारेश्वर ठाकुर 
GitHub ने पांच महीने तक आरोपी की जानकारी को दिल्ली पुलिस से साझा नहीं किया। इस मामले में शुरुआती दौर में पुलिस की ओर से रिमाइंड भी भेजा गया था। इसके बावजूद जानकारी के अभाव का फायदा आरोपी ठाकुर ने उठाया। वह पूरे पांच महीने तक पुलिस की नजरों से छिपा रहा, लेकिन जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे इंदौर से धर दबोचा। 

कौन है ओंकारेश्वर ठाकुर 
26 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर एक वेब डेवलपर है और उसने बीसीए किया है। डीसीपी(स्पेशल सेल) केपीएम मल्होत्रा ने बताया कि ठाकुर इंदौर में न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप में अपने भाई और परिवार के साथ रहता है। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। पिता का दावा है कि उनका बेटा निर्दोष है। 

कैसे रची जाती थी साजिश?
एप बनाने वाले लोग विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से अवैध रूप से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को इकट्ठा करते हैं और उस पर आपत्तिजनक कंटेट लिखकर उनकी तस्वीरों को ट्रोल करते हैं। तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल होता है। एप पर कई महिलाओं की तस्वीरें होती हैं, जिस पर किसी महिला की तस्वीर के साथ लिखा जाता है, ‘योर बुल्ली बाई ऑफ द डे’….इन तस्वीरों को शेयर कर इनकी नीलामी भी की जा रही है। 

हंगामे के बाद डिलीट किए गए थे सबूत 
दिल्ली में स्पेशल सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि सुल्ली डील्स के ऐप क्रिएटर ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। ठाकुर ने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब पर सुल्ली डील्स ऐप बनाया। ऐप से कई मुस्लिम महिलाओं की सहमति के बिना नीलामी के लिए उनकी तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ठाकुर ने जनवरी 2020 में ट्विटर हैंडल @gangescion का इस्तेमाल कर ट्विटर पर ट्रेडमहासभा के नाम से ग्रुप में शामिल हुआ था। सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने की साजिश रची थी। हंगामे के बाद सभी लोगों ने सोशल मीडिया फुटप्रिंट्स को डिलीट कर दिया था। 

विस्तार

मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने के लिए बनाया गया Sulli Deals एप इन दिनों काफी चर्चा में है। रविवार को इस एप को बनाने वाला आरोपी ओंकारेश्वर ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई मामला सामने आने के पांच महीने बाद हुई है। पूरे केस में एक समय ऐसा भी आया था जब अमेरिका स्थिति सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी GitHub ने दिल्ली पुलिस से आरोपी की जानकारी साझा करने तक से भी इंकार कर दिया था, लेकिन पांच महीने तक फाइलों में दबा रहा यह मामला एक बार फिर से लोगों की जुबान पर आ गया है। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: