मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें साझा की थी। जिसमें वह हॉट अंदाज में नजर आईं तो वहीं अर्जुन समुद्र किनारे आराम फरमाते हुए दिखाई दिए। लेकिन इन तस्वीरों में खास बात थी कि दोनों ने सोलो तस्वीर को शेयर किया था। जिसमें उनके पार्टनर नजर नहीं आए थे। लेकिन लोगों को समय नहीं लगा ये समझने में कि दोनों एक ही जगह छुट्टियां बिता रहे हैं। वहीं मलाइका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर को साझा किया है जिसे देख उनके फैंस भी हैरान हैं।
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में तीन बड़े आकार के अंडे जैसा कुछ नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने फैंस से सवाल पूछा ‘डायनासोर के अंडे हैं?’ इसके आगे उन्होंने लिखा है,#Khalesi
वेकेशन की वीडियो की शेयर
मलाइका मालदीव में अपनी छुट्टियों को जमकर एंजॉय कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने साइकल चलाते हुए अपना वीडियो सेशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने ही बनया था। इसके साथ ही मलाइका को हॉट तस्वीरों को शेयर करते भी देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की। जहां वे बीच साइड पर बैठे नजर आए। दोनों की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना आसान था कि दोनों साथ में वेकेशन मना रहे हैं।
ब्रेकअप की थी खबरें
हाल में ऐसा माना जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते खत्म हो गए हैं और लंबे समय से दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई है। जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें जोरों पर थी। लेकिन दोनों को साथ में मालदीव में वेकेशन बनाते देख लोगो के मुंह पर ताले लग गए हैं।
वर्कफ्रंट
अर्जुन कपूर फिल्म भूत पुलिस में हाल में ही नजर आए थे, उनके किरदार की लोगों ने खूब तारीफ की थी। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में भी नजर आने वाले हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज करते दिखी थीं।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)