Astrology

Samudrik Shastra: शरीर पर मौजूद तिल आपके जीवन में किस तरह के देते हैं संकेत, यहां जानिए

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर एक तिल का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जानकारियां देते हैं।

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:46 PM IST

सार

जिन व्यक्तियों के दाएं कान पर किसी तरह का तिल बना हुआ होता है वे बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक दाएं कान पर तिल होना किसी वरदान से कम नहीं है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर एक तिल का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जानकारियां देते हैं।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

जिस तरह से व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं उसी तरह से व्यक्ति के शरीर पर तिल भी होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर एक तिल का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिल उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जानकारियां देते हैं। आज हम आपको शरीर के अलग-अलग जगहों पर मौजूद तिल के होने का क्या मतलब होता है इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

  • जिन व्यक्तियों के दाएं कान पर किसी तरह का तिल बना हुआ होता है वे बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक दाएं कान पर तिल होना किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे व्यक्तियों को कम मेहनत करने पर ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। 
  • वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों के बाएं कान पर कोई तिल बना हुआ होता है उसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य बहुत ही कमजोर होता है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद इनको किसी कार्य में कम सफलता प्राप्ति होती है। ये बहुत ही आलसी स्वभाव को होते है और काम को लगातार टालने वाली प्रवृत्ति होती है।
  • कई लोगों के माथे पर तिल बना हुआ होता है। माथे पर बने तिल को सामुद्रिक शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। जिन व्यक्तियों के माथे पर तिल बना होता है वे हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर रहते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी धन कमाते हैं लेकिन इस धन का संचय करने में कामयाब नहीं हो पाते हैं।  
  • अगर किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होता है तो वह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होने की वजह से जीवन में कभी भी इन्हें पैसों का तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के बाएं गाल में कोई तिल बना हुआ हो तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानी का संकेत होता है।
  • कई लोगों के पैरों में तिल बना हुआ होता है। इस तिल का मतलब होता है ऐसे लोग किसी एक जगह पर टिक कर नहीं रह पाते। ऐसे लोग घुमक्कड़ होते हैं। ऐसे लोग कहीं पर ज्यादा समय तक नहीं रुकते हैं और मनमौजी स्वभाव के होते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति के होंठ के नीचे वाले हिस्से में कोई तिल बना हुआ होता है वह अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को धन की परेशानी के साथ तमाम तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कर्ज लेने की नौबत आते समय यह कर्ज के बोझ के तले दबे रहते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति के कमर पर कोई तिल बना हुआ होता है तो वह अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: