बॉलीवुड के सबसे मशहूर खान, सलमान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस में ही परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान इंडस्ट्री की तमाम दिग्गज हस्तियां सलमान को बर्थडे विश किया और कई हस्तियां उनके जन्मदिन के जश्न में में शामिल हुईं। सलमान के फैंस ने भी अपने चहेते स्टार को सोशल मीडिया के जरिए जमकर जन्मदिन की बधाइयां दी। इसी बीच जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने भी सलमान के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सलमान खान के साथ जमकर डांस करती नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने सलमान के बर्थडे पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे सलमान खान के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा,सबसे बड़े दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छी सेहत दें। वी लव यू-आज भाई का बर्थडे है। इस वीडियो में सलमान भी जमकर डांस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान के बर्थडे से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि सांप जहरीला नहीं था और इलाज के बाद सलमान खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद सलमान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही अपने जन्मदिन मनाया।
                                  
                                   
                                    
                                  
                          
                          
                          
                          
                        
 
 
 