Entertainment

Pre Oscars Event: विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने देसी लुक में ढाया कहर, प्री ऑस्कर इवेंट में काली साड़ी में आईं नजर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का डंका भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बजता है। प्रियंका के लुक्स और उनका ड्रेसअप ऐसा होता है कि हर किसी के मुंह से वाह निकलने लगता है। वह चाहे जिस भी लिबास में हों हमेशा खूबसूरत ही दिखाई देती हैं, लेकिन जब बात देसी लुक की हो तो प्रियंका चोपड़ा पर ये लिबास चार चांद लगाता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में फिर से अपने देसी लुक में कहर ढाती नजर आई हैं। दरअसल, इस साल के ऑस्कर्स 27 मार्च को होने वाले हैं। ऑस्कर का प्री इवेंट बीते बुधवार यानि 23 मार्च को हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने प्री ऑस्कर इवेंट की मेजबानी की है। इस दौरान वह काली साड़ी में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके कुछ अन्य दक्षिण एशियाई सहयोगियों ने प्री-ऑस्कर पार्टी की मेजबानी की। इस दौरान उनके साथ मिंडी कलिंग, कुमैल नानजियानी, अंजुला आचार्य, बेला बजरिया, मनीष के. गोया और श्रुति गांगुली नजर आए। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान काली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

काली साड़ी के साथ प्रियंका ने मैचिंग काले रंग का स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहना था। इस इवेंट में प्रियंका पैपराजी को पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर पैपराजी ने ही पोस्ट किया है। वीडियो में प्रियंका मुस्कुराती और साड़ी में पोज देती दिखाई दे रही हैं। प्री-ऑस्कर इवेंट में प्रियंका को साड़ी में देखकर फैन्स एक्साइटेड हो गए। एक फैन ने लिखा- माय गॉड अमेजिंग। एक अन्य ने लिखा- मॉमी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम को यूटीए, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज, जॉनी वॉकर, इंडिया सेंटर के साउथ एशियन आर्ट्स रेजिलिएशन फंड और जगरनॉट द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस साल के ऑस्कर की मेजबानी एमी शूमर, रेजिना हॉल और वांडा साइक्स करेंगे। समारोह 27 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: