दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती लाइमलाइट से दूर थीं। बाहर भी वह बहुत ज्यादा घूमते-फिरते नहीं दिखाई देती थीं। काफी समय के बाद रिया अपने पुराने अंदाज में वापस आ गई हैं। पुरानी बातों को भुलाकर वह आए दिन सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह सोशल मीडिया अपनी हॉट तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। जिन्हें फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। फैंस भी रिया के काम पर वापस लौटने से काफी खुश हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फोटो में रिया लाल रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने खड़े होकर अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होंने कानों में झुमके पहने हैं और अपने बालों को खुला रखा है। रिया ने लाइट मेकअप और न्यूड कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है। रिया की तस्वीरों पर फैंस भी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘हॉटी’, दूसरे फैन ने उनके हुस्न की तारीफ की। एक अन्य फैन ने लिखा, ‘हाय लाल मिर्ची’। एक समय था जब सुशांत सिंह राजपूत केस में नाम आने के बाद रिया चक्रवर्ती खूब ट्रोल की गई थीं। मगर बदलते वक्त के साथ फैंस ने फिर से रिया पर भरोसा जताया है।
हाल ही में रिया फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में नजर आई थीं। रिया ने शिबानी की मेहंदी सेरेमनी में जमकर डांस किया था। उन्होंने कुछ समय पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें बताया था कि वह दो साल बाद काम पर लौट आई हैं।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)