भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाली पवन सिंह 5 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। पवन सिंह आज किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके गानों को सुनकर लोग झूमने को मजबूर हो जाते हैं। पवन सिंह की फिल्में और गाने दोनों ही सुपरहिट होते हैं। पार्टियों में उनके गानों पर लोग जमकर डांस करते हैं। पवन सिंह अपने सुपरहिट गानों के लिए देश से लेकर विदेश तक में चर्चा में रहते हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक नजर डालते हैं उनके सुपरहिट गानों पर।
‘सनिया मिर्जा के कट नथुनिया-
सानिया मिर्जा हमेशा से ही अपनी नाक में छोटी सी नोज रिंग पहनना पसंद करती हैं। वैसे तो उनका भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर दूर तक कोई नाता नहीं हैं लेकिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उनकी नोजरिंग पर भी गाना बना दिया था। ये गाना भी जबरदस्त हिट हुआ।
लॉलीपॉप सॉन्ग-
पवन कुमार का गाना लॉलीपॉप लागेलु आज भी सुपरहिट है। शादी पार्टियों के मौके पर ये गाना खूब बजाया जाता है और लोग जमकर डांस करते हैं। उनका ये गाना साल 2008 में रिलीज किया गया था। इस गाने से पवन सिंह रातो रात स्टार बन गए थे।
‘छलकता हमरो जवनियां-
पवन सिंह का गाना ‘छलकता हमरो जवनियां’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया था। इस गाने ने रिलीज होने के बाद एक अलग रिकॉर्ड बनाया था। इस गाने में पवन सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस काजल राघवानी भी एक अलग अंदान में नजर आईं थी। दर्शकों के बीच ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था।
राते दिया बुता के पिया-
पवन सिंह का गाना ‘रात दिया बुता के पिया’ लोगों के बीच खूब सुना जाता है। ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट सॉन्ग में से एक है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हैं।
