टीवी सीरियल्स की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर वैसे तो एक से बढ़कर एक सीरियल्स हर साल लॉन्च करती हैं। लेकिन ‘नागिन’ को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह रहता है। एकता ने साल 2015 में नागिन सीरियल लॉन्च किया था। इसके अब तक 5 सीजन आ चुके हैं। जल्द ही शो का 6वां सीजन आने वाला है जिसमें बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नागिन के किरदार में दिखाई देंगी। आज हम आपको एकता कपूर के शो में ‘नागिन’ की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मौनी रॉय
हाल ही शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री मौनी रॉय इस शो के पहले सीजन में नागिन का चेहरा बनी थीं। उन्होंने इस सीजन में अभिनेता अर्जुन बिजलानी के अपोजिट शिवन्या की भूमिका निभाई थी। वह इस शो के दूसरे सीजन में भी मेन लीड की भूमिका में दिखी थीं। इसमें वे शिवन्या की बेटी की भूमिका में दिखी थीं।
अदा खान
अभिनेत्री अदा खान ने भी काली नागिन बन सीजन एक और दो में लोगों की दिल जीता। इनमें उन्होंने शेषा नाम की नागिन का रोल प्ले किया था, जिसने शिवन्या को मारा था। बाद में उसने अपना रास्ता बदल लिया था और एक अच्छी नागिन बन गई थी।
करिश्मा तन्ना
करिश्मा तन्ना ने ‘नागिन 3’ में रूही का किरदार निभाया था। इसमें वह अपने प्रेमी से अलग हो गई थी क्योंकि युवी और उसके भाईयों ने रूही को बुरी तरह से चोटिल कर दिया था। इसका बदला लेने वो आई थी। करिश्मा इस रोल में बेहद हॉट लगी थीं।
सुरभि ज्योति
सीजन 3 में ही रूही ‘बेला’ बनकर सामने आई थीं। उन्होंने अभिनेता ‘पर्ल वी पुरी’ से साथ लीड किरदार निभाया था। यह इस शो के सबसे सफल सीजन में से एक था और इसके 100 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हुए थे। पर्ल वी पुरी और सुरभि की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी।
