एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:18 AM IST
सार
मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकॉर्प 2 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में मलाइका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए बेहद ही खास पोस्ट की है।
मां और बेटी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास होता है, चाहे वह कोई आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटी। हर मां अपनी बेटी को दुनिया की हर खुशी देना चाहती है तो वहीं बेटी के लिए भी उसकी मां सबसे स्पेशल होती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकॉर्प 2 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में मलाइका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए बेहद ही खास पोस्ट की है। उन्होंने अपनी मां के साथ खास पलों की तस्वीर शेयर करते हुए अलग अंदाज में उन्हें विश क्या है और बेहद ही दिल छू लेने वाली बात लिखी है।
मलाइका अरोड़ा ने मां के लिए की स्पेशल पोस्ट-
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ खास पल बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मां बेटी की बॉन्डिंग देखने लायक है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका और उनकी मां सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। जहां एक्ट्रेस ने पाउट बनाया हुआ है तो वहीं उनकी मां हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी मां को जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा, ‘अरोड़ा परिवार की रीढ़ …हमारी मां जन्मदिन मुबारक हो लव यू! इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
फैंस और सेलेब्स दे रहे जन्मदिन की बधाई-
मलाइका की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मलाइका की मां जॉयस अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे आंटी जॉयस, तो वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। इसके अलावा फिल्म निर्देशक विक्रम फडनिस, कोरियोग्राफर फराह खान और महीप कपूर ने भी मलाइका की मां को जन्मदिन की बधाई दी है।
विस्तार
मां और बेटी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास होता है, चाहे वह कोई आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटी। हर मां अपनी बेटी को दुनिया की हर खुशी देना चाहती है तो वहीं बेटी के लिए भी उसकी मां सबसे स्पेशल होती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकॉर्प 2 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में मलाइका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए बेहद ही खास पोस्ट की है। उन्होंने अपनी मां के साथ खास पलों की तस्वीर शेयर करते हुए अलग अंदाज में उन्हें विश क्या है और बेहद ही दिल छू लेने वाली बात लिखी है।
Source link
Like this:
Like Loading...