Tech

सैमसंग ने बंद कर दी अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज, MWC 2022 में किया कंफर्म

पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:51 AM IST

सार

Galaxy S22 Ultra एस सीरीज का पहला फोन है जिसके साथ एस पेन का सपोर्ट है। गैलेक्सी जेड सीरीज के साथ भी सैमसंग ने एस पेन का सपोर्ट दिया है।

ख़बर सुनें

सैमसंग की गैलेक्सी नोट सीरीज के बंद होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन Samsung की ओर से इसी अभी तक इसे कंफर्म नहीं किया था। अब सैमसंग ने बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2022) में आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि गैलेक्सी नोट सीरीज को बंद कर दिया गया है। इससे पहले सैमसंग ने कहा था कि वह Galaxy Z Fold और Z Flip जैसे फोन पर फोकस करना चाहता है। नोट सीरीज का आखिरी फोन Samsung Galaxy Note 20 है।

MWC 2022 में एक इंटरव्यू में सैमसंग स्मार्टफोन के प्रमुख Roh Tae-moon ने कहा कि गैलेक्सी नोट अब गैलेक्सी अल्ट्रा हो गया है। बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस22 सीरीज पेश की है। गैलेक्सी नोट सीरीज की सबसे बड़ी खासियत उसके साथ मिलने वाले एस पेन की थी जिसे सैमसंग ने Galaxy S22 Ultra के साथ दे दिया है। Galaxy S22 Ultra एस सीरीज का पहला फोन है जिसके साथ एस पेन का सपोर्ट है। गैलेक्सी जेड सीरीज के साथ भी सैमसंग ने एस पेन का सपोर्ट दिया है।

2011 में लॉन्च हुई थी गैलेक्सी नोट सीरीज
सैमसंग ने पहली बार 2011 में गैलेक्सी नोट सीरीज को लॉन्च किया था। Samsung Galaxy Note में 5.3 इंच की डिस्प्ले थी जिसे उस दौरान बड़ी डिस्प्ले का तमगा दिया गया। फोन के साथ एस पेन के तौर पर स्टाइलस दिया गया था। लॉन्चिंग के बाद सैमसंग ने गैलेक्सी नोट के एक करोड़ यूनिट की बिक्री की थी।

इसके बाद 2012 में Galaxy Note 2 को पेश किया गया जिसके 30 लाख यूनिट की बिक्री महज दो महीने में हुई थी। गैलेक्सी नोट 2 में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। इसके साथ भी एस पेन का सपोर्ट दिया गया। नोट 2 के एस पेन के साथ टेक्स्ट को मैग्निफाई करने का भी विकल्प मिला।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: