Entertainment

Afsana Khan Troll: सिंदूर लगाने की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुईं सिंगर अफसाना खान, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

बिग बॉस 15 की एक्स कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर अफसाना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अफसाना और साज ने 19 फरवरी को शादी रचाई थी, जिसमें दोनों के परिवारवालों के अलावा, दोस्त भी शामिल हुए थे और सभी ने कपल की शादी में खूब धमाल मचाया था, जिसकी झलक वायरल तस्वीरों और वीडियोज में देखने को मिली थी। शादी के बाद अफसाना खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी शादी और रिसेप्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर कर रही हैं। इसी बीच, अफसाना ने फैंस के बीच एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिंगर सिंदूर लगाए नजर आईं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी ज्यादा भड़क गए हैं और हर कोई सिंगर को खरी-खोटी सुना रहा है।

अफसाना खान द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर अपने पति साज के साथ स्टेज पर एंट्री लेती दिख रही हैं। इस दौरान अफसाना ने लाल कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को अफसाना ने ज्वैलरी और मेकअप के साथ मांग में सिंदूर लगाकर पूरा किया है। अफसाना का ये लुक देखकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने सिंगर के इस लुक की तारीफ की। लेकिन कुछ लोग सिंगर को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।


अफसाना खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग सिंगर का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ लोगों ने उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई है। इतना ही नहीं, कई लोग अफसाना के धर्म पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जी आपने सिंदूर क्यों पहना है? आप तो मुस्लिम हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप मुस्लिम हैं या हिंदू। नाम मुस्लिम का और सारा काम हिंदू का। अल्लाह कैसे लोग हैं इस दुनिया में।’ एक अन्य यूजर ने अफसाना के लिए ‘शर्म आनी चाहिए’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया है।


हालांकि, इस दौरान अफसाना खान के फैंस ने सिंगर की तारीफ भी की। एक फैन ने लिखा, ‘हिंदू लोग शादी करने के बाद दूसरे दिन से सिंदूर कैरी करना बंद कर देते हैं पर अफसाना खान ने हर बार लगाया है।’ इसके अलावा, फैंस अफसाना खान के लुक की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया है।


बता दें कि अफसाना खान को पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस 15’ से मिली थी। इस शो में अफसाना बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालांकि, शो मेें वह गलत व्यवहार की वजह से बाहर हो गई थीं। लेकिन इस सीजन में नजर आए कई सेलेब्स अफसाना की शादी में शामिल हुए थे, जिसमें राखी सावंत, अक्षरा सिंह, डोनल बिष्ट जैसे सितारों का नाम शामिल है। इन लोगों ने अफसाना की शादी की कई तस्वीरें शेयर की थीं।     


Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: