मनोरंजन जगत के प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म आज ही के दिन सन 1941 को हुआ था। जगजीत सिंह की रूहानी आवाज का जादू आज भी हर उम्र के लोगों पर चलता है। हालांकि उनके जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बी ग्रेड सिंगर का दर्जा दिया गया था। जब वह अपना पेट भरने के लिए शादी और पार्टियों में गाना गाया करते थे। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
2. मो. रफ़ी उनके आदर्श थे और वे जालंधर में ऑल इंडिया रेडियो पर रफ़ी के गीत गाते थे।
4. जगजीत सिंह के पिता ने बहुत कम उम्र में उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था, इसके बावजूद उन्होंने जगजीत सिंह को इंजीनियरिंग करने के लिए मना लिया। बाद में, उनके पिता ने यूपीएससी परीक्षा देने के लिए भी जगजीत सिंह पर जोर डाला था।
6. वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बताए बिना 1965 में मुंबई आ गए।
8. जगजीत सिंह 1987 में ‘बियॉन्ड टाइम’ शीर्षक से एक डिजिटल एल्बम रिकॉर्ड करने वाले पहले भारतीय संगीतकार थे।
