Entertainment

Happy Birthday Anil Kapoor: शादीशुदा अनिल कपूर से जुड़ा था माधुरी दीक्षित का नाम, जानिए क्या था दोनों के रिश्ते का सच

madhuri Dixit And Anil Kapoor
– फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक अनिल कपूर का आज जन्मदिन है। अनिल आज 65 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। अनिल फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। अनिल ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘वो सात दिन’ के जरिए बतौर लीड एक्टर कदम रखा। अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी एक समय में खूब हिट थी। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी उनकी केमस्ट्री काफी अच्छी रही।

अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
– फोटो : Instagram

दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

अनिल और माधुरी ने साथ में ‘तेजाब’ (1988), ‘राम लखन’ (1989) और ‘किशन कन्हैया’ (1990) और ‘बेटा’ (1992) जैसी 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पहली बार साल 1992 में आई फिल्म ‘बेटा’ में दोनों साथ दिखे और तभी से ही उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इस वक्त अनिल शादीशुदा थे। अनिल कपूर ने 1984 में ही सुनीता कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन बावजूद इसके एक वक्त वह भी आया था, जब शादीशुदा अनिल कपूर से माधुरी दीक्षित का नाम जुड़ने लगा था। 

‘बेटा’ में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित
– फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार माधुरी ने तोड़ी थी चुप्पी

जब एक बार माधुरी दीक्षित से अनिल कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो माधुरी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने कहा था, ‘मैं उस जैसे इंसान के साथ कभी शादी नहीं करूंगी। वो बेहद भावुक हैं। मैं चाहती हूं कि मेरा पति एक दम कूल रहे। मैंने अनिल के साथ कई फिल्में की हैं इसलिए मैं उनके साथ कंफर्टेबल हूं। सेट पर मैं अपने और अनिल के होने वाले अफेयर पर जोक भी क्रैक करती हूं।’

अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
– फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हिट कराने का था तरीका

अनिल कपूर का कहना था कि फिल्म को हिट कराने के लिए अक्सर हीरो-हीरोइन के लिंकअप की अफवाह उड़ा दी जाती थी। लेकिन इसके कुछ समय बाद माधुरी और अनिल ने एक साथ फिल्में करनी बंद कर दी। माधुरी को लगता था कि कहीं अफेयर की खबरों से अनिल का परिवार टूट ना जाए। अनिल अपने बच्चों से बेहदर प्यार करते हैं। एक बार अनिल ने भी कहा था कि वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ बेहद खुश हैं।

सुनीता कपूर, अनिल कपूर
– फोटो : Instagram

सुनीता उठाती थीं खर्च

गौरतलब है कि अनिल कपूर ने साल 1984 में से शादी कर ली थी। स्ट्रगलिंग के दिनों में जब अनिल कपूर के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, तो सुनीता ही उनका खर्च उठाती थी। वहीं माधुरी दीक्षित भी साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गई थीं। माधुरी और अनिल आखिरी बार साल 2019 में फिल्म टोटल धमाल में एक साथ नजर आए थे। माधुरी के अलावा अनिल कपूर की जोड़ी श्रीदेवी के साथ भी खूब जमी। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: