Astrology

Guru Transit 2021: 20 नवंबर से गुरु ग्रह इस राशि में करेंगे भ्रमण, जानिए इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव

Guru Transit 2021: 20 नवंबर से गुरु ग्रह इस राशि में करेंगे भ्रमण, जानिए इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव

guru ka rashi parivartan: देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं।
– फोटो : अमर उजाला

इस माह गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ये 20 नवंबर 2021 की रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण में गोचर करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये लगभग सभी ग्रहों के साथ मित्रवत रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत भाव या घर में होते हैं ये सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। कुंडली में शुभ स्थान पर गुरु ग्रह के होने पर जातकों की कुंडली में अन्य ग्रहों के कारण होने वाले दोष प्रभावहीन हो जाते हैं। शुभ ग्रह जीवन में उन्नति और सफलता प्रदान करते हैं।  गुरु ग्रह 20 नवंबर की रात्रि को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चल जाएंगे। कुंभ और मकर दोनों ही शनि की राशि है। गुरु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला सिद्धि होगा।

गुरु का 2021 में राशि परिवर्तन

ज्योतिष में गुरु ग्रह

गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा लाभ प्रदान करने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है और यह भाग्य और सम्मान प्राप्ति के भी मुख्य कारक माने जाते हैं। देवगुरु का कुंभ राशि में गोचर कई नए अवसर लेकर आ सकता है, इस दौरान लोगों के उत्साह में वृद्धि हो सकती है, रुके काम फिर से बन सकते हैं। शिक्षा, यात्रा, प्रकाशन, व्यवसाय आदि में सफलता प्राप्त होने के भी संयोग हैं। हालांकि यह गोचर कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। यह गोचर कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा और कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। गुरु मानसिक शक्ति, उत्साह, पेशेवर कौशल और आपकी प्रतिभा को प्रभावित करता है। यह किसी के व्यक्तिगत पेशेवर जीवन को बल देता है। देवगुरु बृहस्पति ग्रह स्थिति के अनुसार सभी 12 राशि के जातकों को अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देते हैं।

मेष

20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए शुभ रहेंगे। मेष के लिए बृहस्पति नवम और बारहवें घर का स्वामी हैं और ये आय के ग्यारहवें घर में गोचर कर रहे हैं।

वृषभ

20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए प्रसिद्धि दिलाएं। वृष चंद्र राशि के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं। 

 

मिथुन

20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे। मिथुन राशि के लिए बृहस्पति सप्तम और दशम भाव का स्वामी हैं, जो भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: