Desh

Goa Elections 2022 : पीके की कंपनी I-PAC के दफ्तर पर छापा, गांजा बरामद, एक कर्मचारी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:51 AM IST

सार

गोवा पुलिस ने शुक्रवार यह कार्रवाई की थी। पोरवोरिम इलाके में प्रशांत की कंपनी ने आठ बंगले किराए पर ले रखे हैं। यहीं से कंपनी टीएमसी के प्रचार अभियान का संचालन कर रही है। गोवा पुलिस ने यहीं छापे मारे। 
 
ख़बर सुनें

गोवा में टीएमसी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के दफ्तर पर पुलिस ने छापा मारकर गांजा बरामद किया है। कंपनी के एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पोरवोरिम इलाके में प्रशांत किशोर की कंपनी ने आठ बंगले किराए पर ले रखे हैं। यहीं से कंपनी टीएमसी के प्रचार अभियान का संचालन कर रही है। गोवा पुलिस ने यहीं छापे मारे। छापे के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी की उम्र 28 साल बताई गई है। गोवा पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है।
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के तहत 14 फरवरी को मतदान होने वाला है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछले दो तीन सालों से गोवा में सक्रिय है। वहां प्रशांत किशोर व उनकी कंपनी टीएमसी का कामकाज संभाल रही है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: