न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:51 AM IST
सार
गोवा पुलिस ने शुक्रवार यह कार्रवाई की थी। पोरवोरिम इलाके में प्रशांत की कंपनी ने आठ बंगले किराए पर ले रखे हैं। यहीं से कंपनी टीएमसी के प्रचार अभियान का संचालन कर रही है। गोवा पुलिस ने यहीं छापे मारे।
ख़बर सुनें
विस्तार
पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पोरवोरिम इलाके में प्रशांत किशोर की कंपनी ने आठ बंगले किराए पर ले रखे हैं। यहीं से कंपनी टीएमसी के प्रचार अभियान का संचालन कर रही है। गोवा पुलिस ने यहीं छापे मारे। छापे के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी की उम्र 28 साल बताई गई है। गोवा पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है।
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के तहत 14 फरवरी को मतदान होने वाला है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछले दो तीन सालों से गोवा में सक्रिय है। वहां प्रशांत किशोर व उनकी कंपनी टीएमसी का कामकाज संभाल रही है।
