Sports

Cristiano Ronaldo Milestone: इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोअर वाले पहले व्यक्ति बने रोनाल्डो, काइली जेनर दूसरे नंबर पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Feb 2022 07:38 PM IST

सार

पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के 30 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं। 37 साल के हो जाने के बाद भी रोनाल्डो मैदान पर रुकने का नाम नहीं ले रहे और गोल पर गोल दाग रहे हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगेज (बाएं), काइली जेनर (दाएं)
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी नए-नए कीर्तिमान रच रहे हैं। रविवार को ही रोनाल्डो ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इसके एक दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 40 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या पार कर ली। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति हैं। 

रविवार को मनाया था 37वां जन्मदिन

रविवार को रोनाल्डो ने गर्लफ्रैंड जॉर्जिना रॉड्रिगेज के साथ जन्मदिन मनाया था और इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में रोनाल्डो ने लिखा- लाइफ एक रोलर कोस्टर है। कड़ी मेहनत, तेज गति, कठिन लक्ष्य, अपेक्षाओं पर खरे उतरना, ये सब जरूरी है, लेकिन अंत में परिवार, प्यार, ईमानदारी, दोस्ती ही इन चीजों को लायक बनाता है। सभी शुभकामना संदेशों के लिए धन्यवाद। 37 और गिनती जारी है। 


रोनाल्डो के बाद काइली जेनर का नंबर

रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी काइली जेनर दूसरे नंबर पर हैं। काइली के इंस्टाग्राम पर 30 करोड़ 90 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के 30 करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हैं। 37 साल के हो जाने के बाद भी रोनाल्डो मैदान पर रुकने का नाम नहीं ले रहे और गोल पर गोल दाग रहे हैं।

खुद को 30 साल का महसूस करते रोनाल्डो

अपने एक पिछले इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शारीरिक तौर पर मुझे ऐसा लगता है कि मैं 30 साल का हूं। मैं अपने शरीर और दिमाग का बहुत ख्याल रखता हूं। मैंने हाल ही में जो कुछ सीखा है, वह यह है कि 33 की उम्र के बाद भी शरीर जरूरत पड़ने पर बेहतर काम कर सकता है, लेकिन असली लड़ाई मानसिक तौर पर है। मानसिक तौर पर इसके लिए खुद को मनाना जरूरी है।

FPL Show: Now's the time to captain Ronaldo

42 साल की उम्र तक खेलना चाहते रोनाल्डो

रोनाल्डो ने कहा- मैं यह पता लगाना चाहता हूं कि क्या मैं 40, 41, या 42 की उम्र तक खेल सकता हूं। इस विषय पर अभी विचार करना बाकी है, लेकिन मेरे लिए इस वक्त सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पल का आनंद ले सकूं। रोनाल्डो के नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 184 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 115 गोल दागे हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: