बता दें कि सुनील ग्रोवर से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स को छोटी उम्र में बड़ी बीमारियों से जूझना पड़ा है। आइए देखते हैं सूची किन-किन कलाकारों के नाम शामिल हैं। पढ़िए…
सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ट्रायजेमिनल न्यूरालजिया नामक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं। बता दें कि जिस किसी व्यक्ति को यह बीमारी होती है, उसे नसों में असहनीय दर्द उठता है। एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए बताया था कि इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहा जाता है और इससे जूझते हुई कई बार मुझे भी सुसाइड के ख्याल आ चुके हैं।
सोनम कपूर
फैशल आइकॉन सोनम कपूर अपने आपको फीट रखने के लिए काफी योगा और एक्सरसाइज करती हैं। लेकिन महज 17 साल की उम्र में ही अभिनेत्री को टाइप-1 डायबटीज हो गई थी।
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बल्जिंग डिस्क नाम की बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को हड्डियों में दर्द बना रहता है।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड अभिनेता और डांसर ऋतिक रोशन काफी फीट नजर आते हैं। हालांकि उन्हें 20 साल की उम्र में स्कोलियोसिस नामक बीमारी हो गई थे। इस बीमारी की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें डांस करने और दौड़ने से मना किया था। पहले एक साल तो अभिनेता ने डॉक्टर्स की बात सुनी, लेकिन उसके बाद उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और दौड़ना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने दौड़ने की स्पीड बढ़ाई और खुद इस बीमारी को खत्म कर दिया।
