Desh

Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड और गोवा में चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज तय होगा कि हरक सिंह रावत कहां जाएंगे

10:44 AM, 21-Jan-2022

उत्तराखंड और गोवा में चुनाव प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड और गोवा  में चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। दोनों राज्यों में 28 जनवरी तक नामांकन किया जा सकेगा। मतदान 14 फरवरी को होना है। 

10:10 AM, 21-Jan-2022

आज आएगी उत्तराखंड में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज इनकी घोषणा होगी जबकि कई दौर के मंथन के बाद भी कांग्रेस की पांच से सात सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। पहली सूची में 45 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों का एलान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

09:56 AM, 21-Jan-2022

Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड और गोवा में चुनाव प्रक्रिया शुरू, आज तय होगा कि हरक सिंह रावत कहां जाएंगे

आज तय होगा किस गठबंधन से लड़ेंगे हरक सिंह रावत

भाजपा से निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि वह आज तय करेंगे कि किस मोर्च से चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी भाजपा में वापसी हो रही है या फिर कांग्रेस उनका हाथ पकड़ रही है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अब समय कम है और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आज तय कर दिया जाएगा कि वह किस मोर्चे से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: