Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
जो लोग बिजनेस के क्षेत्र में कार्यरत है उनके लिए यह बेहतरीन समय है। कार्य में अधिक व्यस्तता के कारण आपको थके हुए महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों संग बैठ कर किसी गंभीर बात पर चर्चा कर सकते हैं। आज का दिन शुभ और संपत्तिदायक साबित होगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन
अंक 2
आज का दिन आर्थिक नजरिए से आपके लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। जिस कारण आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। घर में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। नए संबंध की बजाय पुराने ही अनुबन्ध होंगे। माता-पिता आदि के स्वास्थ्य की समस्या आपकी चिंता का कारण हो सकती है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – मैजेंटा
अंक 3
आज आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। घर परिवार, व्यवसाय और नौकरी में तालमेल बैठेगा। आज समय को आप अपनी जरूरत के आधार पर समायोजित कर पाएंगे। परिवार एवं प्रियजनों का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
अंक 4
आप अपने व्यवसाय काम-धंधे में बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ेंगे। सरकारी कार्य बनेंगे। उच्च पदाधिकारियों से संबंध अच्छा बना कर रखें। परिवार के लोग मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहेंगे। भागदौड़ व परिश्रम करना पड़ सकता है। इसका फल आपको अवश्य मिलेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – बैंगनी
