Entertainment

Anju Mahendru Birthday: राजेश खन्ना संग लिव इन में रहती थीं अंजू महेंद्रू, वेस्टइंडीज क्रिकेटर गैरी से की सगाई लेकिन शादी से कर दिया इनकार

anju mahendru with kaka
– फोटो : सोशल मीडिया

गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस, मॉडल और फैशन डिजाइनर अंजू महेंद्रू का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1946 को जन्मी अंजू आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 1966 में फिल्म ‘उसकी कहानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अंजू ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है लेकिन उनके करियर से ज्यादा चर्चा राजेश खन्ना संग उनके अफेयर की होती है। दोनों बचपन के साथी थे। दोनों करीब सात साल तक लिव इन में रहे।

anju mahendru
– फोटो : file photo

अंजू महेंद्रू पर जान छिड़कते थे राजेश खन्ना

अंजू अपनी लाइफ को बहुत ही बिंदास तरीके से जीती थीं और शायद यही वजह है कि उनकी लव लाइफ को एक आयाम नहीं मिल सका। राजेश खन्ना पर वैसे तो बहुत लड़कियां मरती थीं लेकिन अंजू महेंद्रू से वह बेहद करीब रहे। अंजू समर्पित गर्लफ्रेंड के रूप में राजेश खन्ना की हर बात मानतीं। वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर खूब पैसे लुटाते थे। 

पजेसिव थे राजेश खन्ना

अंजू को एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया था। अंजू इस दौरान मॉडलिंग में स्ट्रगल कर रही थीं लेकिन राजेश खन्ना सुपरस्टार हो गए। दोनों की प्रेम कहानी के बीच स्टेटस ने जगह बना ली। कहा जाता है राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू भी उनके स्टारडम को महसूस करें। बचपन की दोस्ती लिवइन रिलेशनशिप से शुरू हुआ ये रिश्ता जब शादी तक पहुंचा तो अंजू ने राजेश खन्ना के प्रपोजल को ठुकरा दिया। वे करियर बनाना चाहती थीं, इसबात से राजेश खन्ना बेहद नाराज हो गए।

अंजू महेंद्रू, राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया
– फोटो : इंस्टाग्राम

ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने कर ली शादी

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना को रूढ़िवादी इंसान करार दिया था। अंजू ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे। ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता बदला और वो उसे जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए।

anju mahendru
– फोटो : file photo

सगाई तो की लेकिन नहीं हुई शादी

इसके बाद अंजू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ जुड़ा। दोनों की सगाई तो हुई लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही बिगड़ गई। दरअसल उस दौरान भी अंजू राजेश खन्ना से प्यार करती थीं दोनों के बीच किसी बात के लिए लड़ाई हुई थी और उन्होंने राजेश खन्ना को चिढाने के लिए गैरी से अफेयर किया था। अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैंने काका के घर से ही गैरी को फोन किया और सगाई तोड़ दी थी।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: