Entertainment

Alia-Ranbir Wedding: इस दिन सात फेरे लेंगे आलिया और रणबीर, नीतू कपूर ने खुद बताई शादी की तारीख

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय बॉलीवुड के मोस्ट चर्चित कपल बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। फैंस को उनकी शादी के बेसब्री से इंतजार था, फिलहाल अब फैंस का ये इंतजार फाइनली खत्म हो गया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। हालांकि कपूर परिवार ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। खासतौर पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर शुरू से ही शादी के बारे में कोई भी बात करने से बचती आई हैं, लेकिन अब उन्होंने भी रणबीर और आलिया की शादी पर मुहर लगा दी है और शादी की फाइनल डेट भी बता दी है।

रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की होने वाली सासू मां ने आखिरकार शादी की खबर को पुख्ता कर दिया है और उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में नीतू कपूर पैपराजी के सामने अपनी बहू आलिया की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं और इसी के साथ उन्होंने शादी की डेट भी बता दी है।

बहू आलिया की जमकर तारीफ करती दिखीं नीतू कपूर  

वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा और नीतू कपूर फंक्शन के लिए बिलकुल तैयार नजर आ रही हैं। पैपराजी के सवाल पर नीतू कपूर कहती हैं, मैं आलिया के बारे में क्या कहूं, वो बेस्ट है, तो वहीं रिद्धिमा भी अपनी होने वाली भाभी की जमकर तारीफ करती दिखाई दीं। रिद्धिमा आलिया की तारीफ करते हुए कहती हैं कि आलिया डॉल की तरह क्यूट हैं।

नीतू कपूर ने बताई शादी की तारीख-

इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी पेज से वायरल हो रही वीडियो में नीतू कपूर शादी की तारीख के बारे में बताती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पैपराजी कहते हैं कि अब तो बता दीजिए शादी कब है। इस सबाल पर नीतू कपूर कहती हैं कि कल यानी बृहस्पतिवार को। रणबीर की बहन रिद्धिमा भी कहती हैं,’कल शादी है’ फिलहाल नीतू कपूर की इस बात अब ये पक्का हो गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
Desh

XE Variant: कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने विशेषज्ञों के साथ की बैठक 

To Top
%d bloggers like this: