Desh

महाराष्ट्र : राकांपा प्रमुख शरद पवार के घर पर हमले के मामले में पुणे से पत्रकार गिरफ्तार, 115 में से 109 आरोपी भेजे गए जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:52 PM IST

सार

पवार के घर के बाहर एमएसआरटीसी के कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने 115 लोगों पर केस दर्ज किया है।

ख़बर सुनें

मुंबई में गत दिनों राकांपा प्रमुख शरद पवार के घर पर हमले के आरोप में बुधवार को पुणे से एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले के 115 आरोपियों में से 109 को जेल भेजा जा चुका है। 

8 अप्रैल को पवार के घर के बाहर प्रदर्शन व हमले की घटना को लेकर मुंबई के जोन 2 के डीसीपी योगेश कुमार को पहले ही हटा दिया गया है। पवार के घर के बाहर MSRTC के कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस संबंध में मुंबई पुलिस ने 115 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुणे से गिरफ्तार पत्रकार को मुंबई लाया जा रहा है। 

वकील को हिरासत में लेगी सतारा पुलिस 
इस बीच, पवार के घर हमले के मामले में मुंबई में गिरफ्तार किए गए वकील गुणरत्न सदावर्ते को सतारा पुलिस भी हिरासत में लेगी। वकील ने महाराष्ट्र में हड़ताल कर रहे रोडवेज कर्मचारियों का प्रतिनिधि होने का दावा किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने पवार की बेटी सुप्रिया सुले की सुरक्षा ‘एक्स’ श्रेणी से बढ़ाकर ‘वाई’ कर दी है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

10
Desh

XE Variant: कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने विशेषज्ञों के साथ की बैठक 

9
Desh

माधवपुर मेला: त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने किया संबोधित, बोले- पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर भारत और देश के बीच की खाई को खत्म किया

8
Sports

जूनियर विश्वकप: कांस्य पदक के मुकाबले में शूटआउट में हारी महिला हॉकी टीम, इंग्लैंड से मिली हार

To Top
%d bloggers like this: