videsh

यूक्रेन संकट पर बोला अमेरिका: पुतिन की आक्रामकता के कारण नहीं थम रहा युद्ध, लाखों निर्दोष लोगों को किया बेघर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मॉस्को/ कीव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:46 AM IST

सार

अमेरिका ने कहा है कि रूसी नेतृत्व और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध थम नहीं पा रहा है। इस युद्ध ने लाखों निर्दोष लोगों को विस्थापित कर दिया है और हजारों लोगों की जान ले ली है।

ख़बर सुनें

यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस द्वारा एक बार फिर से बयान जारी किया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि रूसी नेतृत्व और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध थम नहीं पा रहा है। इस युद्ध ने लाखों निर्दोष लोगों को विस्थापित कर दिया है और हजारों लोगों की जान ले ली है। जेन साकी ने आगे कहा कि यूक्रेन में  अस्पतालों और  घरों  को निशाना बनाया जा रहा है। जेन साकी ने कहा कि दुनिया जानती है कि हमलावर कौन है और इसके अलावा, सैन्य रणनीति पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।

रूसी तेल डिपो पर हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं: व्हाइट हाउस
वहीं रूसी तेल डिपो पर यूक्रेन द्वारा तथाकथित हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि हमने उन रिपोर्टों को देखा है। हम क्रेमलिन(रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के बयानों पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं। अभी तक जो मेरे पास जानकारी है कि यूक्रेन ने इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया है या इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है।

इस युद्ध का मुख्य हमलावर पुतिन है: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुझे बस ये पता है कि यह एक युद्ध है जिसे राष्ट्रपति पुतिन ने शुरू किया था। रूसी सेना ने इस क्रूर युद्ध के द्वारा यूक्रेन में लगातार बमबारी कर रही है। कई जगह हिंसा चरम पर है। साकी ने कहा कि हमने यूक्रेन के लोगों को अकारण रूसी क्रूरता का सामना करते हुए बहादुरी से लड़ते देखा है, लेकिन यहां एक हमलावर है और वह है राष्ट्रपति पुतिन और उनके निर्देश पर रूसी सेना यूक्रेन को तबाह करने में लगी है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

15
Desh

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट : पांच साल में 10 फीसदी नीट पास छात्रों को भारत में मिला प्रवेश, 90 फीसदी विदेश पर ही निर्भर

11
Tech

OnePlus 10 Pro vs OnePlus 9 Pro: नए फोन में क्या मिलेगा नया, क्या खरीदने में है फायदा?

9
Entertainment

RRR VS Bahubali: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ में किसने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी? यहां समझिए पूरा गणित

9
Entertainment

Attack: अमेरिका के इस शख्स के जीवन से प्रेरित है जॉन अब्राहम की ‘अटैक’, विज्ञान के चमत्कार देख रह जाएंगे दंग

9
Entertainment

Nawazuddin Siddiqui: चुनिंदा किरदारों को ही पर्दे पर जीवंत करते हैं नवाज, 200 स्क्रिप्ट्स पढ़ने के बाद चुनी केवल पांच

9
Entertainment

ऑस्कर 2022 थप्पड़ कांड: अकादमी की कार्रवाई से पहले विल स्मिथ ने दिया इस्तीफा, कहा- "मैंने एकेडमी को धोखा दिया"

9
videsh

दौरा: राष्ट्रपति कोविंद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तुर्कमेनिस्तान पहुंचे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

To Top
%d bloggers like this: