videsh

मुलाकात: यूक्रेन को लेकर तनाव में कमी लाने के लिए मॉस्को पहुंचे मैक्रों

एजेंसी,मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:17 AM IST

ख़बर सुनें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों यूक्रेन सीमा पर जारी तनाव कम करने के लिए मॉस्को पहुंचे। वे यूक्रेन दौरे से पहले क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। मैक्रों ने रूस से वार्ता और क्षेत्रीय तनाव में कमी को जरूरी बताया।

मॉस्को जाने से पहले मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने बताया दोनों नेताओं ने यूक्रेन की सीमाओं पर रूस की सैन्य तैनाती के जवाब में चल रहे राजनयिक और निवारक प्रयासों पर चर्चा की तथा यूक्रेन की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।

उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि क्षेत्र में 9 किसी भी हाल में तनाव घटाने की कार्रवाई तुरंत की जानी चाहिए।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: