एएनआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:19 AM IST
ख़बर सुनें
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक जनरल वीएस पठानिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें समुद्री बल की संचालन संबंधी तैयारियों और समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
भारतीय नौसेना ने बताया कि तटरक्षक बल के महानिदेशक जनरल वीएस पठानिया ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नौसेना और तटरक्षक बल के बीच तटीय सुरक्षा और प्रभावी समन्वय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
