वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:53 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के कारण आई बाढ़ से अब भी कई लोग अपने घरों की छत पर फंसे हुए हैं। फंसे लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
फिलिपींस में तूफान
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
फिलिपींस में आए विनाशकारी तूफान के कारण अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई हैं, वहीं तीन लाख से ज्यादा लोग घर छोड़कर जा चुके हैं। मध्य फिलिपींस में बड़े हिस्से में आई भारी बाढ़ आने से कई लोग छतों पर फंस गए। तूफान में एक होटल और एक हवाई अड्डा सहित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तूफान गुरुवार को देश के दक्षिण-पूर्वी तट से टकराया और यह थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन फिर भी उसकी गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है, जिससे मध्य फिलिपींस में हालात बिगड़ गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को यह दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ रहा है
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)