न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला 
                                    Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
                                    Updated Mon, 07 Feb 2022 12:17 PM IST
सार
त्रिपुरा में भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन व उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने विधानसभा व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया।
भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन व उनके सहयोगी आशीष कुमार साहा ने सौंपा इस्तीफा
                                    – फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को त्रिपुरा से भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने विधानसभा से इस्तीफा इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने भी इस्तीफा दिया है। दोनों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया है। सूत्रों की माने तो दोनों ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
 
                                    
                                   
                          
                          
                          
                          
                         
  
  
  
  
  
  
  
  
  
                             
  
  
  
  
 