Desh

तमिलनाडु: भाजपा के खिलाफ नारे लगाने वाली छात्रा को दो लाख रुपये 'इनाम', विमान में की थी नारेबाजी, जानिए पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई, 
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:20 AM IST

सार

सोफिया ने 2018 में एक हवाई यात्रा के दौरान विमान में नारेबाजी की थी। विमान में तमिलनाडु की तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष तमिलीसाई सौंदरराजन (अब पुडुचेरी की उपराज्यपाल) भी मौजूद थीं। उन्हें छात्रा द्वारा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी काफी नागवार गुजरी थी। 

ख़बर सुनें

तमिलनाडु मूल की कनाडा की छात्रा लूइस सोफिया को भाजपा के खिलाफ नारेबाजी के लिए दो लाख रुपये का ‘इनाम’ मिला है। हालांकि इससे पहले उसे इस मामले में गिरफ्तारी भी झेलना पड़ी थी। 

तमिलनाडु के राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) ने सोफिया की गिरफ्तारी के प्रति नाराजगी जाहिर की है। आयोग ने आदेश दिया है कि जिन पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया था, उनसे राशि वसूल कर छात्रा को यह मुआवजा राशि दी जाए।

2018 में सोफिया चेन्नई से थूथुकुडी जा रही फ्लाइट में सवार हुई थी। इसी विमान में तमिलीसाई, जो कि अब तेलंगाना की राज्यपाल व पुडुचेरी की उपराज्यपाल हैं, भी सवार थीं। उन्हें देखकर सोफिया ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की  थी। इसे लेकर सौंदरराजन व सोफिया की बहस भी हुई थी। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत पर सोफिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: