videsh

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास रूस की बमबारी, रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ाया

08:05 AM, 03-Mar-2022

रूस ने खेरसॉन पर कब्जा किया: यूक्रेन

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। 

07:59 AM, 03-Mar-2022

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।

07:56 AM, 03-Mar-2022

एक छोटे रेलवे स्टेशन को मिसाइल से उड़ाया

ताजा जानकारी के अनुसार रूस अब यूक्रेन की सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि कीव स्थित एक छोटे से रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ा दिया है।

07:51 AM, 03-Mar-2022

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास रूस का हमला

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने बड़ा हवाई हमला किया है। इसके तहत रक्षा मंत्रालय  के पास भी बमबारी की गई है।  

07:31 AM, 03-Mar-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास रूस की बमबारी, रेलवे स्टेशन को भी मिसाइल से उड़ाया

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: