Desh

कर्नाटक: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो पर छाए संकट के बादल, पुलिस ने आयोजकों को रोकने के लिए लिखा पत्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:23 PM IST

सार

  मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो ‘डोंगरी टू नोवेयर’ रविवार (28 नवंबर) को गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। इससे पहले पुलिस ने आयोजक को पत्र लिखकर शो नहीं करने को कहा है। 

मुनव्वर फारुकी
– फोटो : इंस्टाग्राम

ख़बर सुनें

विस्तार

अपने कॉमेडी शो में हिंदू देवी-देताओं को लेकर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। रविवार को पुलिस ने पत्र लिखकर शो रद्द करने का आग्रह किया है।  मुनव्वर फारुकी के शो को रद्द करने के लिए आयोजकों से बेंगलुरु के अशोक नगर पुलिस थाना ने अपील की है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए आयोजकों से रद्द करने की मांग की है। 

पुलिस ने मुनव्वर फारुकी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड्स देखने के बाद उनके आने वाले शो के आयोजकों से शो को रद्द करने की मांग की।  मुनव्वर फारुकी का लेटेस्ट शो ‘डोंगरी टू नोवेयर’ रविवार (28 नवंबर) को गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाला था। इससे पहले पुलिस ने आयोजक को पत्र लिखकर शो नहीं करने को कहा है। 

 

पत्र में लिखी गई ये बात

पुलिस की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा गया, ”हमें पता चला है कि मुनव्वर फारुकी एक विवादित शख्सियत हैं। धर्म और भगवानों के खिलाफ उनके विवादित बयानों की श्रृंखला है। इसको लेकर कई शहरों में उनके कॉमेडी शो पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मध्यप्रदेश के तुकोगंज पुलिस थाने मामला दर्ज है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी दर्ज करवाया गया है।”

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

17
Entertainment

बॉलीवुड: रिफ्यूजी फिल्म से डेब्यू करने का अभिषेक बच्चन को आज होता है अफसोस, जानिए वजह

16
Entertainment

शॉकिंग: हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर अकाउंट किया बंद, जानें क्या है बड़ी वजह

To Top
%d bloggers like this: