पीटीआई, मिशिगन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 14 Nov 2021 04:53 PM IST
सार
विमान में पांच लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब विमान वेल्के हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : PTI
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक यात्री घायल हो गया है।
हादसा शनिवार को बीवर द्वीप पर हुआ। डब्ल्यूपीबीएन-टीवी ब्रॉडकॉस्टर ने रविवार को चार्लेवोइक्स काउंटी शेरिफ कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी। विमान में पांच लोग सवार थे। हादसा तब हुआ जब विमान वेल्के हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।