वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:22 AM IST
सार
world democracy summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगामी 9-10 दिसंबर को लोकतंत्र पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल समिट बुलाया है। इनमें भारत के सिर्फ दो पड़ोसी देशों को न्योता मिला है।
जो बाइडन
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज से शुरू होने वाले विश्व लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए 100 से अधिक देशों को आमंत्रित किया है। इन देशों में भारत के साथ उसके दो पड़ोसी देशों को भी न्योता मिला है। इनमें से एक पाकिस्तान है तो दूसरा नेपाल है। विश्व लोकतंत्र शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र पर चर्चा करना है। कोरोना महामारी के कारण वीडियो लिंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को व्हाइट हाउस के द्वारा संचालित किया जाएगा। जिसमें लोकतंत्र और शक्तिशाली निरंकुशता या तानाशाही जैसे मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इस बीच नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार राज्य के अवर सचिव उज़रा ज़ेया ने कहा कि कोई गलती न करें, हम लोकतांत्रिक गणना के क्षण में हैं।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)