Tech

Top Tweets 2021: पैट कमिंस को मिला गोल्डेन ट्वीट का खिताब, इस ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स, पूरी लिस्ट देखें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:09 AM IST

सार

विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्म को लेकर एक ट्वीट किया जिसे भारत समेत कई देशों में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कोहली का यह ट्वीट 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया।

सबसे ज्यादा लाइक्स किया जाने वाला ट्वीट 2021
– फोटो : amarujala

ख़बर सुनें

विस्तार

गूगल और एपल के बाद अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2021 में अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले ट्वीट, लाइक और कॉमेंट की लिस्ट जारी कर दी है। ट्विटर इंडिया ने उन ट्रेंड्स, हैशटैग और ट्वीट की लिस्ट जारी की है जिनका साल 2021 में भारत में ट्विटर पर दबदबा रहा। 

2021 का गोल्डेन ट्वीट

  • सबसे ज्यादा रीट्वीट होने वाले ट्वीट: भारत में कोविड-19 राहत के लिये अपने डोनेशन के बारे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस का ट्वीट गोल्डेन ट्वीट बना है। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पैट कमिंस ने भारत में कोविड राहत के लिए दान दिया और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए ट्वीट किया। कमिंस का यह ट्वीट 2021 में भारत में सबसे अधिक रीट्वीट किया गया ट्वीट बन गया। यह इस साल का सबसे ज्यादा कोट किया गया ट्वीट भी था।

सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट

  • इस साल की शुरूआत में विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्म को लेकर एक ट्वीट किया जिसे भारत समेत कई देशों में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कोहली का यह ट्वीट 2021 में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया। पिछले साल विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर ट्वीट किया था जो कि 2020 का सबसे पसंदीदा ट्वीट बन गया था।

सरकार में टॉप ट्वीट

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन के पहले डोज को लेकर अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की था जो कि साल का सबसे अधिक रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया। इस ट्वीट में पीएम मोदी ने डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और चिकित्साकर्मियों के कोविड-19 की लड़ाई में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया था।

 

सरकार में सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे एतिहासिक जीत में से एक के साथ साल  शुरूआत की। गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जिसे लेकर पीएम मोदी ने टीम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। यह साल 2021 का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया है।

बिजनेस में टॉप ट्वीट

  • इस साल अक्टूबर महीने में टाटा समूह में एयर इंडिया की 70 सालों बाद वापसी हुई। इस पर खुशी जाहिर करते हुए  रतन टाटा, टाटा संस के चेयरमैन ने एक ट्वीट किया, जिसमें एयर इंडिया के शुरूआती विमानों की एक चर्चित तस्वीर भी थी उन्होंने कैप्शन में “वेलकम बैक, एयर इंडिया” लिखा था। रतन टाटा का यह ट्वीट बिजनेस कैटेगरी में सबसे अधिक रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट बन गया। यह ट्वीट इस साल बिजनेस में सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट भी था।

स्पोर्ट्स में टॉप ट्वीट्स

  • स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा रिट्वीट और पसंद किया गया ट्वीट विराट कोहली का था। आईपीएल के दौरान एम.एस. धोनी के मैच जिताने वाले प्रदर्शन पर विराट कोहली ने उनकी तारीफ में एक ट्वीट किया था। कोहली ने धोनी को किंग कहा था। यह ट्वीट इस साल स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा रिट्वीट होने वाला ट्वीट था। यह साल 2021 में स्पोर्ट्स में सबसे ज्यादा लाइक होने वाला ट्वीट था।



    Source link

    Click to comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Most Popular

    To Top
    %d bloggers like this: