न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Apr 2022 07:50 AM IST
सार
उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है और कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।
ख़बर सुनें
विस्तार
पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख
पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए है अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 अप्रैल को लू का असर ज्यादा दिखाई देगा। अगले दो दिन में तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं। मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते बुधवार की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई है। अप्रैल के पहले 5 दिन में ही तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन गर्म हो रहा है।
इन राज्यों में तेज बारिश और आंधी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना है। अंडमान निकोबार में तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
बिहार के कुछ जिले लू की चपेट मे तो कुछ जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग पटना के अनुसार आज राज्य के उत्तर पूर्व भागों में आंशिक बादल के साथ हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है। गया, औरंगाबाद और सासाराम में अधिक तापमान होने के कारण लू चलने की भी संभावना है।
