Desh

BJP Foundation Day: थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जेपी नड्डा ने फहराया पार्टी का झंडा

10:03 AM, 06-Apr-2022

राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए: योगी

योगी ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।

09:57 AM, 06-Apr-2022

भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय: योगी 

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है।

09:45 AM, 06-Apr-2022

भाजपा का स्थापना दिवस: थोड़ी देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जेपी नड्डा ने फहराया पार्टी का झंडा

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। पीएम मोदी सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्तोओं को संबोधित करेंगे। वहीं लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: