Desh

Parliament Session: 'सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली' विधेयक 2022 लोकसभा में पेश

12:31 PM, 05-Apr-2022

सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली लोकसभा में पेश

सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022′ लोकसभा में पेश किया गया।

11:07 AM, 05-Apr-2022

भारत भी श्रीलंका के रास्ते पर: संजय राउत

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि श्रीलंका की परिस्थिति बहुत चिंताजनक है। भारत भी उसी मोड़ पर है। हमें इस परिस्थिति को संभालना होगा नहीं तो श्रीलंका से भी ज्यादा खराब स्थिति हमारी हो सकती है।

11:03 AM, 05-Apr-2022

सोनिया गांधी की चिंताएं हम समझ सकते हैं: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी की चिंताएं हम समझ सकते हैं क्योंकि वे गांधी परिवार के बाहर नहीं देखती हैं। परिवार के भी सब लोग प्रयास करके देख चुके हैं, खाते खुल नहीं रहे हैं जमानत जप्त हो चुकी है। पहले राहुल जी ने कमान संभाली तो पश्चिम बंगाल में खाता नहीं खुला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने कमान संभाली तो जमानत जप्त हो गई। अब एक बार फिर सोनिया गांधी कमान संभालने वाली हैं लेकिन कांग्रेस को लेकर एक ही प्रश्न उठता है कि क्या कांग्रेस एक ही परिवार तक सीमित रहेगी? 

10:57 AM, 05-Apr-2022

पीएम मोदी ने की बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज संसद में चल रहे बजट सत्र के लिए विभिन्न मुद्दों और सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू सहित केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की।

10:47 AM, 05-Apr-2022

अमित शाह और चिदंबरम हुए आमने-सामने

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने संसद पहुंचने पर एक-दूसरे को अभिवादन किया।

10:31 AM, 05-Apr-2022

संसद Live: ‘सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली’ विधेयक 2022 लोकसभा में पेश

आज संसद के बजट सत्र के अंतिम सप्ताह का दूसरा दिन है। महंगाई के मुद्दे पर आज भी हंगामे के आसार हैं। इस बीच कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद में एक बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि कल लोकसभा ने ध्वनि मत से आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक को मंजूरी दे दी थी। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: