Entertainment

Video: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ पानी में लगाई आग, दिखा जबरदस्त वर्कआउट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:22 AM IST

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों मालदीव में साथ समय बिता रहे हैं। दोनों अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छुट्टियों की तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों पानी के अंदर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। मलाइका और अर्जुन पूल के अंदर साइकिलिंग करते दिख रहे हैं। कहा जाता है कि पानी के अंदर किया जाने वाला वर्कआउट मुश्किल होता है। लेकिन इसके बावजूद दोनों बड़ी ही शानदार तरह से साइकिलिंग करते दिख रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर उनकी तारीफ करना नहीं भूल रहे हैं। 

हाल में ही दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताने गए थे। जहां दोनों ने खूब सारी तस्वीरों को शेयर किया। लेकिन इन तस्वीरों में खास बात थी कि दोनों ने सोलो फोटो और वीडियो शेयर की थी। हालांकि ये समझने में किसी को देर नहीं लगी की दोनों साथ में हैं। 

ब्रेकअप की थीं खबरें
माना जा रहा था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे से लंबे समय से बात नहीं कर रहे थे। यहां तक की दोनों साथ में कम ही दिखते थे। ऐसे में फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। लेकिन दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते देख उन्होंने ट्रोल्स के मुंह पर ताला लगा दिया।

वर्कफ्रंट
अर्जुन कपूर हाल में ही फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। जल्द ही वह एक विलेन रिटर्न में भी दिखेंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा डांस रियलिटी शो इंडिया बेस्ट डांसर 2 को जज करते दिखी थीं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: