Astrology

Vastu tips: घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं, हो सकती है पैसे की तंगी

Vastu tips: घर की छत पर भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं, हो सकती है पैसे की तंगी

सार

क्या आप जानते हैं घर की छत पर रखा हुआ बेकार सामान भी वास्तु दोष का कारण बनता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं  जो हमें घर की छत पर नहीं रखनी चाहिए।

ख़बर सुनें

Vastu Tips: अक्सर सब लोग प्रयास करते  हैं कि घर में सुख-समृद्धि की कमी न हो और घर में माहौल अच्छा बना रहे। लेकिन की बार ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसके पीछे का कारण है घर में हो रहा वास्तु दोष। वास्तु दोष के अंतर्गत बहुत सी चीजें आती हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर को खुशहाल और संपन्न बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर की छत पर रखा हुआ बेकार सामान भी वास्तु दोष का कारण बनता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं  जो हमें घर की छत पर नहीं रखनी चाहिए। 

जंग लगा लोहा  
यदि आपके घर की छत पर लोहे का कुछ भी समान रखा है तो उसे वहां से हटा दें। वास्तु के अनुसार छत पर जंग लगा हुआ लोहा या सामान पड़ा होना भी अशुभ माना जाता है।  यह आर्थिक रूप से ही नहीं शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हो सके तो जंग लगे हुए लोहे को कबाड़ी में बेच दें। 

टूटे गमले
घर की छत पर लोगों को बागवानी करने का शौक होता  है। ऐसे घर की छत पर गमले होना आम बात है। लेकिन जब वहीं गमले टूट जाते हैं तो हम उसे वहां से हटाते नहीं है बल्कि वहीं पड़े रहने देते हैं जो कि सही नहीं है। वास्तु के मुताबिक टूटे गमले घर में रखना शुभ नहीं होता। यह घर में तकरार उत्पन्न करता है। इसलिए घर की छत में कभी भी टूटे गमले में पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। 
 

बांस 
लोग जब घर का काम करते हैं तो बची हुई बांस बल्लियां घर की छत पर रखवा देते है। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से जीवन में कई बड़ी परेशनियां उत्पन्न हो सकती हैं।  ये वजह भी जीवन में कई परेशानियों का कारण बन सकती है।  

झाड़ू 
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अक्सर छत की सफाई के बाद लोग झाड़ू को छत पर ऐसे ही रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक तंगी आने की संभावना रहती है। 

पत्ते 
घर की छत पर गमले पर लगाए गए पेड़ों से जो पत्ते गिरते हैं, तो उन्हें साफ करना जरूरी होता है। अगर छत पर पत्ते जमा हो गए हैं, तो ये आपकी आर्थिक तरक्की मेंन बाढ़ उत्पन्न करता है। इसलिए छत में यदि उरने पत्ते गिर जाते हैं तो उनकी सफाई अवश्य करें। 

विस्तार

Vastu Tips: अक्सर सब लोग प्रयास करते  हैं कि घर में सुख-समृद्धि की कमी न हो और घर में माहौल अच्छा बना रहे। लेकिन की बार ऐसा संभव नहीं हो पाता। इसके पीछे का कारण है घर में हो रहा वास्तु दोष। वास्तु दोष के अंतर्गत बहुत सी चीजें आती हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर को खुशहाल और संपन्न बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं घर की छत पर रखा हुआ बेकार सामान भी वास्तु दोष का कारण बनता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं  जो हमें घर की छत पर नहीं रखनी चाहिए। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: