Astrology

Valentine's Day 2022 Fengshui Tips: पार्टनर के साथ रिश्ता बनाना है बेहतर, तो अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

Valentine's Day 2022 Fengshui Tips: पार्टनर के साथ रिश्ता बनाना है बेहतर, तो अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

ख़बर सुनें

Valentine’s Day 2022 Fengshui Tips: चाहे आप प्रेमी युगल हों या नवविवाहित हों, सभी के जीवन में थोड़े बहुत मनमुटाव होते रहते हैं। दाम्पत्य जीवन में ये सब होना आम है, लेकिन यदि बिना किसी बात के आए दिन तकरार होना सही नहीं हैं। यदि कभी ऐसा होता है तो आपको अपने बेडरूम पर ध्यान देने की जरूरत है। फेंगशुई के अनुसार आपका बेडरूम आपके प्रेम जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यदि आपके अपने जीवनसाथी के साथ रोज बिना किसी कारण लड़ाई झगड़े हो रहे हैं तो संभव हैं आपके बेडरूम में कुछ कमियां हैं जिनके कारण ऐसा हो रहा है। दरअसल बेडरूम में लगातार नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के कारण ऐसा होता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय जिनकी मदद से आप अपने बेडरूम की कमियां दूर कर सकते हैं और अपने रिश्ते की डोर को मजबूत कर सकते हैं। 

बेड की सही दिशा पर ध्यान दें 
बेडरूम में रखे आपकी बेड की दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है। यदि आपका बेड सही दिशा में नहीं है तो कमरे में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए बेड की दिशा ऐसी होई चाहिए जहां सोते हुए आपका सर पूर्व दिशा में हो और पैर को ददारवाजे की ओर करके न सोएं। 

बेडरूम की साफ सफाई का दें विशेष ध्यान 
अपने प्रियजन के साथ रिश्तों को मजबूत करना है तो बेडरूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। सुबह उठने के बाद अपने बिस्तर को सही करें। उसे अस्त-व्यस्त न छोड़ें।  ऐसा करने से आपके बीच की दूरी खत्म होगी और आपकी प्रेम संबंधों में सुधार होगा। 

बेडरूम में लगाएं फूल 
यदि अपने दाम्पत्य जीवन में और खुशियां लाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में फूल लगाएं। संभव हो तो अपने बेडरूम में लाल गुलाब, लाल, गुलाबी, ऑरेंज रंग के ट्यूलिप के फूल लगाएं। फूल मन में एक नई उमंग भरते हैं और वातावरण में ताजगी भी बनी रहती है, ऐसा करने से आपके पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। 

बेडरूम में तस्वीरें न लगाएं 
बेडरूम में कभी भी अपने दोस्तों या परिवार की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यदि अगर तस्वीरें हटाना संभव न हो तो उन्हें ऐसी जगह लगाएं कि बेड से वो आपको नजर न आएं। बेड के बिल्कुल सामने लगी तस्वीरों से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  

अपने बेडरूम में लाल रंग को दें अहमियत 
अगर आप अपनी लव लाइफ खुशनुमा बनाना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में रंगों का चयन भी सोच समझ कर करें। लाल रंग प्यार की निशानी मानी जाती है, इसलिए आपको अपने बेडरूम में लाल रंग से पेंट करवाना चाहिए। यदि लाल रंग आपको चुभता है तो बेडरूम की दीवारों पर हल्का लाल रंग करवाएं। 

Valentine’s Day 2022 Fengshui Tips: चाहे आप प्रेमी युगल हों या नवविवाहित हों, सभी के जीवन में थोड़े बहुत मनमुटाव होते रहते हैं। दाम्पत्य जीवन में ये सब होना आम है, लेकिन यदि बिना किसी बात के आए दिन तकरार होना सही नहीं हैं। यदि कभी ऐसा होता है तो आपको अपने बेडरूम पर ध्यान देने की जरूरत है। फेंगशुई के अनुसार आपका बेडरूम आपके प्रेम जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। यदि आपके अपने जीवनसाथी के साथ रोज बिना किसी कारण लड़ाई झगड़े हो रहे हैं तो संभव हैं आपके बेडरूम में कुछ कमियां हैं जिनके कारण ऐसा हो रहा है। दरअसल बेडरूम में लगातार नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के कारण ऐसा होता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय जिनकी मदद से आप अपने बेडरूम की कमियां दूर कर सकते हैं और अपने रिश्ते की डोर को मजबूत कर सकते हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: